काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें गुड़िया परिवार के सदस्यों ने उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए स्मृति यज्ञ किया। वैदिक विधि से यज्ञ संपन्न कराने का कार्य स्वामी उमेश जी ने किया।
कार्यक्रम में संस्थापक की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया, पुत्री-दामाद मीनाक्षी और प्रवीण शर्मा, प्रियंका शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नीरज आत्रेय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी विधायक निधि से निर्मित पंडित नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में पंडित नारायण दत्त तिवारी और पंडित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया को याद करते हुए कहा कि काशीपुर के विकास में दोनों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की सेवा की, जो आज के समय में दुर्लभ है। यशपाल आर्य ने कहा कि पंडित तिवारी की स्मृति को जीवित रखने के लिए किया गया यह प्रयास उनके महान व्यक्तित्व के सामने एक छोटा सा योगदान है। उन्होंने संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी भी आवश्यक कार्य में वह पूरा सहयोग देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत में यशपाल आर्य ने हवन में आहुति दी और स्वर्गीय गुड़िया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर गुड़िया परिवार के सदस्य सुशील गुड़िया, संतोष गुड़िया, विमल गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विनीत गुड़िया, रीना गुड़िया, निशित गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शुभम गुड़िया, शिवानी गुड़िया सहित योगेश जिंदल, अनुपम शर्मा, डॉक्टर रजनीश शर्मा, महेंद्र बेदी, विदुषेखर शर्मा, अलका पाल, रोशनी बेगम, सौरभ शर्मा एडवोकेट डॉ कीर्ति पंत, अजय शंकर कौशिक, मुशर्रफ हुसैन जितेंद्र सरस्वती, सरीम सैफी अजय शर्मा, विवेक पचौरी, कुमकुम राजपूत, रागिनी शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संजीव शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, सरित चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, मनोज अग्रवाल विजेंद्र चौधरी, बृजकिशोर सिंह, डॉक्टर योगराज सिंह, राजेश कुमार एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, संदीप सहगल, अर्पित मेहरोत्रा, पूर्व महापौर उषा चौधरी, इंदु मान सुरेंद्र बटला, अरुण चौहान,जय सिंह गौतम लता शर्मा, रजनी शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेंद्र पाल, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी।
इस अवसर पर गुड़िया परिवार के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान के फैकल्टी एवं स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर को स्वच्छ बनाने हेतु द्रोणा सागर पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल
छात्रों को सिखाया गया 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन का महत्व