काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने श्री चैती मेला की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजा है ताकि व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि श्री चैती मेला 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था, लेकिन शुरुआती चार दिनों में अत्यधिक बारिश के कारण मेले की गतिविधियां प्रभावित रहीं। इसके बाद एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के चलते भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे मेला परिसर में लगे झूले, मनोरंजन के साधन और अन्य व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महापौर ने लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में नगर क्षेत्र के लोग और किसान बड़ी संख्या में मेले में पहुंच रहे हैं, ऐसे में मेला अवधि बढ़ाने से व्यापारियों को राहत मिल सकती है। महापौर ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मेला अवधि को 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विस्तारित अवधि में कार्यरत ठेकेदारों और एजेंसियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए।
इस प्रस्ताव के बाद अब प्रशासन के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अनुमति मिलती है, तो महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते मेला एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ संचालित हो सकेगा।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर को स्वच्छ बनाने हेतु द्रोणा सागर पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल
छात्रों को सिखाया गया 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन का महत्व