काशीपुर, 10 फरवरी 2026। प्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी और संगठन के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काशीपुर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया। बता दे कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. रमेश चंद्र सहगल का 1 फरवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शाम करीब 7 बजे गिरीताल स्थित आवास पर पहुंचे और स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि,“स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अरुण चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस राजू छीना, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी,जय सिंह गौतम,उमेश जोशी, मनोज जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
गढ़ीनेगी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, किशोर भानुशाली और दीपक बाली ने संभाली प्रचार की कमान
गढ़ीनेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली