काशीपुर : कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसान सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आश्चर्य जनक और चिंताजनक है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद समय रहते आखिर क्यों कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ? उन्होंने कहा कि
एक किसान का इस तरह मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं,बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा है।कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जाँच कराई जाए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जांच में शासन_ प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही को कांग्रेस सहन नहीं करेगी। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना ही चाहिए।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर को स्वच्छ बनाने हेतु द्रोणा सागर पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल
छात्रों को सिखाया गया 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन का महत्व