काशीपुर | 27 दिसंबर 2025 उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर आरोपियों के नाम उजागर करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।

बता दे की शुक्रवार को काशीपुर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर कैंडल मार्च व प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अलका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही अंकिता के हत्यारों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा विधायक की पत्नी ने खुद वीडियो जारी कर आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, इसके बावजूद भी सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर सरकार निर्दोष है तो CBI जांच से डर क्यों रही है पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि विधायक की पत्नी द्वारा किया गया खुलासा सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र बेदी ने कहा कि जब सत्ताधारी दल से जुड़े लोग ही आरोपियों के नाम उजागर कर रहे हैं और फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो यह साफ दर्शाता है कि दोषियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने CBI जांच को जरूरी बताते हुए कहा कि न्याय में देरी, न्याय से इनकार है। वहीं पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती और मंसूर अली मंसूरी ने भी सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी की हत्या के मामले में सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अंकिता भंडारी हत्याकांड अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि सत्ता, साजिश और न्याय में देरी का प्रतीक बनता जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद प्रदेशभर में सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और CBI जांच की मांग और तेज हो गई है।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी