काशीपुर : 27 सितंबर 2025 को हुए छात्र संघ चुनाव में जतिन शर्मा ने मारी बाजी बने छात्र संघ अध्यक्ष रिंकु बिष्ट को हरा कर लहराया जीत का परचम बता दे की राधे हरि डिग्री कॉलेज में छात्र राजनीति के संग्राम का परिणाम शनिवार को सामने आया। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद की कुर्सी जतिन शर्मा ने अपने नाम कर ली। उन्होंने मुकाबले में एबीपी समर्थित प्रत्याशी रिंकु बिष्ट को हराकर जीत हासिल की। सुबह से ही कॉलेज में छात्र समूहों की हलचल तेज रही। मतदान के दौरान नारेबाजी और उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। परिणाम घोषित होने तक माहौल रोमांचक बना रहा।
विजय की घोषणा के साथ ही जतिन शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डफली, ढोल और नारेबाजी के बीच समर्थकों ने कैंपस को जश्न के रंग में रंग दिया। रात करीब 7:30 बजे कॉलेज गेट पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गेट पर धक्का-मुक्की और नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल और प्रशासन ने मोर्चा संभाला। सतर्कता और सख़्ती के चलते मामला गंभीर रूप नहीं ले पाया, हालाकि छात्रों ने कई बार गेट पर हंगामा किया।जतिन शर्मा ने जीत के बाद कहा कि यह छात्रों की आवाज़ की जीत है और आने वाले समय में वे कॉलेज की समस्याओं को हल करने और विकास की दिशा में काम करेंगे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर को स्वच्छ बनाने हेतु द्रोणा सागर पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल
छात्रों को सिखाया गया 6-बिन कचरा सेग्रीगेशन का महत्व