मुरादाबाद। 7 मार्च 2025 केजीके डिग्री कॉलेज के मुख्य नियंता प्रो. डॉ. उपदेश कुमार ने सत्र पूरा होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राचार्य को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पारिवारिक कारणों से वह मुख्य नियंता की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ हैं। प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सत्र की कई जिम्मेदारियां शेष रहने के कारण पद को रिक्त नहीं छोड़ा गया है।डॉ उपदेश कुमार के’ स्थान पर विधि विभाग के प्रो. गुरमीत सिंह को मुख्य नियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्राचार्य ने कहा कि नियंता मंडल के सदस्य पूर्ववत रहेंगे। इनमें प्रो. गोविंद कुमार को भी शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि पहले डॉ. उपदेश कुमार को बिल्डिंग प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था। उस पद से भी उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया था। कॉलेज में चर्चा है कि मुख्य नियंता रहते हुए भी उनके समय में कोई खास कार्य नहीं हुए। बहरहाल अब नए मुख्य नियंता डॉ. गुरमीत सिंह ने पद की जिम्मेदारी संभाल ली है।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर में 65 लाभार्थियों को मिली आवास योजना की किस्त, 34.60 लाख रुपये जारी :महापौर दीपक बाली
कांग्रेस दलित समाज का अपमान नहीं सहेगी: अलका पाल
महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव निर्विरोध संपन्न