October 23, 2026

जनता का रुझान बता रहा है कि दीपक बाली ही होंगे अगले मेयर

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर 19 जनवरी 2025 भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली का धुआंधार चुनाव प्रचार देख विरोधियों में खलबली मची हुई है। वे जिधर भी जा रहे हैं मतदाताओं में उनका स्वागत करने की होड़ सी लगी हुई है। महिला, बुजुर्ग, युवा और बच्चे  सभी उन्हें देखना चाहते हैं। और तो और गली मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे भी हाथ में भाजपा का झंडा और सिर पर टोपी लगाकर जीतेगा भाई जीतेगा दीपक बाली जीतेगा के नारे लगा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के क्रम को आगे बढ़ाते हुए दीपक बाली ने आज चीमा चौराहा से वार्ड नंबर 32 में तुफैल बाग साइड में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। यहां जनसंपर्क के उपरांत श्री बाली वार्ड नंबर 21 में पहुंचे और वाल्मीकि बस्ती राइस मिल से जीत कालौनी तक जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगा। वहीं गत सायं पटेल नगर में जैन समाज ने अपना खुला समर्थन देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें समर्थन देते हुए व्यापारियों से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली को भारी मतों से चुनाव जिताएं। वहीं, पटाखा एसोसिएशन ने भी श्री बाली को अपना समर्थन दिया। लगातार मिल रहे समर्थन ने साबित कर दिया कि इस बार फिर नगर निगम में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है और इस बार दीपक बाली नए मेयर होंगे।

You may have missed