जसपुर। 30 दिसंबर 2024 कांग्रेस प्रत्याशी आबिद हुसैन नूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की पिछले 15 वर्षों से नगर पालिका क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है नगर पालिका क्षेत्र विकास की राह में पीछे हो गया है। उन्होंने पूर्व नगर पालिका के अध्यक्षों पर तंज करते हुए कहा कि अगर पूर्व पालिका अध्यक्षों के द्वारा जसपुर का विकास किया होता तो उन्हें राजनीति में उतरना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि नगर में कहीं पर भी नगर पालिका के द्वारा सुलभ शौचालय नहीं बनवाए गए हैं जिससे नगर वासियों को परेशानी उठानी पड़ती है सड़के टूटी पड़ी हुई हैं। नगर में कूड़ा डालने की कोई जगह नहीं है

इस समय जसपुर से ठाकुरद्वारा मार्ग पर रोड के किनारे कूड़ा घर बना कर रख दिया है।जिससे निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है जिधर देखो उधर कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है।उन्होंने कहा मैं जसपुर को सुंदर और नशा मुक्ति बनाऊंगा यदि जसपुर की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह दिखाएंगे की क्षेत्र का विकास किस तरह से होता है उन्होंने कहा कि यह बड़े मुद्दे हैं इन मुद्दों को वह पहले हल करेंगे। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि जनता ने दोनों के कार्यकाल को देखा है एक के पिता ने 10 वर्ष पालिका अध्यक्ष रहते विकास नहीं किया। तथा दूसरे बहुजन समाज पार्टी के पालिका अध्यक्ष के द्वारा नगर क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी आबिद हुसैन नूरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार जनता उन्हें मौका दे आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के हाथ के पंजे के निशान के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी को विजई कराए यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे जसपुर की जनता की जीत होगी। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे एमएम

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां