काशीपुर। कांग्रेस हाईकमान द्वारा काशीपुर मेयर सीट से प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद संदीप सहगल एडवोकेट ने नगर के मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर पहुंचकर मां मनसा देवी का आशीर्वाद लिया और चुनाव का शंखनाद कर दिया।

मां मनसा देवी के अनन्य भक्त संदीप सहगल एडवोकेट ने टिकट मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय पार्टी के शीर्ष एवं काशीपुर के सभी वरिष्ठ नेताओं, साथी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के साथ ही स्थानीय जनता को दिया। संदीप सहगल मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब भी गये और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में स्थानीय सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा युवा साथियों के सहयोग से कांग्रेस दमदार प्रदर्शन करेगी और चुनाव में विजय पताका लहराएगी। संदीप सहगल ने समाज के हर वर्ग का समर्थन मिलने की बात कहते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत आम जनता की जीत होगी। साथ ही बताया कि शनिवार सायं चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होने के पश्चात रविवार को प्रात: 11 बजे किला तिराहा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक पहुंच कर नामांकन किया जाएगा।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां