October 23, 2026

रूद्रपुर: उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

रूद्रपुर। आज दिनाँक 16 नवम्बर 2024 को भूरारानी स्थित आर. ऐ.एन.पब्लिक स्कूल रूद्रपुर में उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा बाल अधिकारों पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्पलाईन द्वारा प्रतिभाग किया गया, श्रीमती चंचल जैन एडवोकेट, वन स्टॉप सेन्टर द्वारा वन स्टॉप सेन्टर तथा किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। श्रीमती चादनी रावत, समन्वयक चाईल्ड हेल्पलाईन द्वारा 1098 चाईल्ड हैल्पलाईन के संबंध में जानकारी दी गई,तथा हैल्पलाईन द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में अवगत कराया। श्रीमती व्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चों को पॉक्सो अधिनियम तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। श्रीमती हरनीत कौर सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा साइबर सेफ्टी तथा सोशल मिडिया को उचित तरीके से उपयोग करने के बारे में समझाया गया।

कार्यशाला का वर्चुअली संबोधन करते हुए माननीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा बचपन के महत्व के बारे में समझाया। सभी बच्चों को सोशल मिडिया का गुलाम ना बनतु हुए उसे अपने दिन के उपयोग करने हेतु समझाया गया। सभी बच्चों को अपने माता-पिता पर विश्वास रखते हुए उनका नाम रोशन करने की सीख दी गई। माननीय अध्यक्षा द्वारा बच्चों को नसे के दुष्परिणाम के संबंध में अवगत कराते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहना समझाया गया। अन्त में श्रीमती भावना मनोज प्रधानाचार्य आर. ऐ.एन.पब्लिक स्कूल रूद्रपुर  द्वारा सभी आगन्तुकों को धन्यावाद ज्ञापन करते हुए, सभी बच्चों को सर्तक रहने हेतु समझाया गया। कार्यशाला में विद्यालय से अन्य अध्यापक तथा लगभग 450 बच्चें उपस्थित थे।

You may have missed