काशीपुर : 31अक्टूबर 2024 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने 40 वी पुण्यतिथि पर कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारधारा आज के युग में सार्थकता की परिचायक है। जिस तरह से इंदिरा गांधी ने देश को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से विश्व पटल पर मजबूत किया वहीं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का एक भारत का सपना पूर्ण कर पूरे विश्व को यह महसूस कराया कि भारत दुनिया के विशाल लोकतन्त्र। की परंपराओं में से एक राष्ट्र है, जिसकी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत दुनिया को आने वाले समय में महसूस होगी।

पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूरा विश्व दो धुर्बो में बांटा हुआ था, ऐसे में इंदिरा गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गुटनिरपेक्ष नीति को आगे बढ़कर भारत को किसी भी विश्व शक्ति के अधीन होने नहीं दिया । उन्होंने खाद्यान्न, हरित क्रांति, बैंकों के सरकारीकरण और बांग्लादेश जैसी जटिल समस्या के निपटने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि अगर सरदार पटेल कुछ वर्ष और जीवित रहते हैं तो संभव है कि देश की कई समस्याओं का निवारण हो पता। देश के नौजवानों को इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के समर्पण, त्याग, बलिदान और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से आत्मसात होकर राष्ट्र के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर दीपक बाली ने किया सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण : वार्ड नंबर 3 में 1.14 करोड़ रुपये से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य
काशीपुर में महापौर दीपक बाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका, छठे नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
काशीपुर में 24 अक्टूबर को निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां