पंतनगर: 9 अक्टूबर 2024 विश्वविद्यालय में लगा किसान मेला,गाय के गोबर से बने सामान बने आकर्षण का केंद्र गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में116 व किसान मेले का आयोजन प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा एक स्टॉल लगाया गया जिसमें जैविक वर्मी कंपोस्ट,देसी गाय के गोबर से बने उत्पाद जैसे चप्पल, स्वस्तिक ओम .घड़ी .दिए, किसान बैल, अशोक की लाट, जी 20 आदि और सरसों का शुद्ध तेल .मक्का का जैविक आटा और काला नमक चावल आदि इस स्टॉल पर मेले में रखे गए जिन्हें किसानों ने बहुत पसंद किया।प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन के अध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि आज के समय में जनता को शुद्ध वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं हर चीज में मिलावट ही मिलावट मिलती है उसी क्रम में उनके द्वारा जैविक उत्पादों से बने शुद्ध वस्तुएं जैसे शुद्ध सरसों का तेल मक्का का जैविक आता काला नमक चावल आदि जो मानव शरीर में नई ऊर्जा को जन्म देते हैं।ऐसे प्रोडक्ट उनके द्वारा लगाए गए थे साथ ही जैविक गाय के गोबर से बने प्रोडक्ट में जैसे चप्पल, स्वस्तिक ओम .घड़ी .दिए, किसान बैल, अशोक की लाट, जी 20 आदि सामान भी किसान भाइयों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह ऐसी वस्तुएं हैं जिनका उपयोग करने से मानव के शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता इन वस्तुओं के उपयोग से मानव तंदुरुस्त रहता है। इस दौरान मेले में संचालक विजेंद्र सिंह, सदस्य मुख्तार सिंह, सीईओ सनमीत कौर बाजवा,अकाउंटेंट प्रमिला कुमारी और अन्य सदस्य स्टॉल पर उपस्थित रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
काशीपुर में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण
काशीपुर को स्वच्छ बनाने हेतु द्रोणा सागर पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल