November 12, 2026

नॉन-ब्रांडेड चीज़ों से खुद को ‘ब्रांड’ बनाने वाले दीपक बाली

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर। 11 नवंबर 2026 का दिन मेरे और हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का दिन है ,जब मेरे पति, दीपक बाली को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से  प्रतिष्ठित सम्मान मिला ,तो बीते 25 सालों का पूरा सफर मेरी आंखों के सामने तैर गया।
मैं, उर्वशी दत्त बाली, पिछले 25 वर्षों से उनकी जीवनसंगिनी के रूप में उनके हर संघर्ष, हर धूप-छांव और हर उतार-चढ़ाव में साथ रही हूं।

वर्तमान महापौर दीपक बाली ने एक बेहद साधारण परिवार से निकलकर, बिना किसी बड़े स्कूल की पढ़ाई के, उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक छोटी सी आटा चक्की चलाने से की थी। उस आटा चक्की से, और सिर्फ एक कमरे के घर से, लेकर आज विज्ञान भवन में राष्ट्रपति जी के हाथों अवॉर्ड ,सर्वोच्च मंच तक का सफर उन्होंने केवल और केवल अपनी दिन-रात की हाड़-तोड़ मेहनत, ठंडा खाना, सिर्फ़ दो-तीन जोड़ी कपड़े, पसीने और अटूट ईमानदारी, बात में सादगी, जुबान ओर टाइम के पक्के, परिवार को साथ लेकर तय किया है। दीपक जी की सादगी सिर्फ बातों में नहीं, उनके हर दिन के तौर-तरीकों में दिखती है। उन्हें न तो  कई-कई महंगी चारपहिया गाड़ियों का मोह है और न ही किसी दिखावे की चाह। आज भी वे किसी भी सामान्य गाड़ी में सहज होकर बैठ जाते हैं, किसी की दो पहिया गाड़ी से भी निकल जाते हैं, और सड़क किनारे किसी भी छोटे ढाबे या साधारण रेस्तरां में, कैसे भी कपड़ों में बैठकर खुशी-खुशी खाना खा लेते हैं।

हमेशा से अगर किसी के साथ कोई ज़रूरी बात या बड़ी बिजनेस मीटिंग भी करनी हो, तो वे किसी बड़े होटल या महंगे कैफे के बजाय सड़क किनारे किसी भी चाय की दुकान पर बैठकर उसे आसानी से निपटा लेते हैं, उनका कहना है कि जगह या चीजों में नहीं, नॉलेज में पावर होती है, सामने वाले को सिर्फ यह पता होना चाहिए की आप के पास विजन, नॉलेज कितना है, और कितना क्लियर है। दिखावे की दुनिया से वे कितने दूर हैं, इसका सबसे बड़ा सबूत उनका फोन रहा है। चार-पांच साल पहले तक वे बड़े आराम से एक साधारण कीपैड फोन इस्तेमाल करते थे। उनका सीधा कहना था—”फोन का काम सिर्फ बात करना और सुनना है, फिर इतने महंगे फोन का क्या फायदा?” जब मैंने देखा कि आज का दौर बदल चुका है, काम का तरीका बहुत तेज हो गया है और वॉट्सऐप के बिना काम समय पर नहीं हो पाता, तब मैंने, उर्वशी दत्त बाली ने खुद उन्हें 45 वे जन्मदिन पर बहाने से स्मार्टफोन और एक अच्छी घड़ी दी और समझाया कि काम की रफ्तार बनाए रखने के लिए अब यह ज़रूरी है। अगर मैं जिद न करती, तो वे आज भी उसी कीपैड वाले फोन में खुश रहते और  34 साल  पुरानी  धुंधली शीशे वाली घड़ी से ही काम चलते होते।
यही हाल उनके पहनावे का भी है, बहुत नजदीक से आज भी घर के कर्मचारी देखते हैं,एक ही जोड़ी जूते में, 5 6 जोड़े कपड़े में, खाना ठंडा है या चार-पांच घंटे पहले का कोई फर्क नहीं पड़ता, कपड़ों की क्रीज़ बनी है कि नहीं, बस पहनने के लिए चाहिए, पैरों का मांस कहां-कहां से उखड़ा हुआ है,आधे नाखून टूटे हैं या आधे सही हैं, नहीं देखते

बस ईमानदारी, मेहनत और जुबान के पक्के , जो ठान लिया बस उस काम को करने की धुन।
आज भी वे साधारण, नॉन-ब्रांडेड कपड़े, और बिना किसी ब्रांड के जूते पहनते हैं। उर्वशी दत्त बाली बताती है,हमारा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा, हम किसी सियासी घराने से नहीं आते। लेकिन जब दीपक जी राजनीति और जनसेवा में आए, तो उन्होंने राजनीति की परिभाषा भी बदल दी। उन्होंने इसे सत्ता का साधन नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के आंसू पोंछने का जरिया बनाया। आज मैं जब भी काशीपुर की किसी भी गली-मोहल्ले में निकलती हूं या आम लोगों की तरह, मै ओर मेरी बेटी ई-रिक्शा में सफर करती है, तो हम दोनों जानबूझकर ई रिक्शा या किसी भी शोरूम, दुकान, गली , ठेला से उनके कामों को पूछते हैं ,तो हर तरफ हर जनमानस के मुंह से भी यही सुनने को मिलता है कि दीपक जी कितने जमीनी स्तर पर जाकर काम करते हैं, वादे और बात के पक्के हैं, तो दिल से खुशी होती है सुनकर। नगर निगम में जब बूढ़े-बुजुर्ग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और काम होने के बाद खुशी के आंसुओं से रोते हुए उन्हें दुआएं और धन्यवाद देकर जाते हैं, या मुझे फोन से, या कहीं रास्ते में धन्यवाद करते हैं, तो सीना गर्व से भर जाता है। उन्होंने उन जरूरतमंदों के लिए आगे बढ़कर काम किया है, बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के, इतनी समझदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से राजनीति करना वाकई दिल को छू जाता है। समाज में हर जगह उनके काम की तारीफ और सम्मान सुनकर मन कृतज्ञ हो उठता है।

एक समाज सेविका और डी बाली कंपनी की डायरेक्टर के रूप में मैं, उर्वशी दत्त बाली, समाज के हर वर्ग और तरह-तरह के लोगों से मिलती हूं,लेकिन मेरे पति हैं इसलिए नहीं , उन के जैसी सादगी, ईमानदारी और ज़मीन से जुड़ाव बहुत दुर्लभ है। उन्होंने  बिजनेस भी किए, जीवन में बहुत संघर्ष झेला,, लेकिन कभी किसी ऐशो-आराम या लग्जरी के पीछे नहीं भागे। आज की दुनिया जहां बड़े ब्रांड्स के पीछे भागती है, वहीं दीपक जी ने हमेशा साधारण और नॉन-ब्रांडेड चीजों में रहकर अपनी मेहनत, सेवा और सच्चाई के दम पर खुद को एक ‘जीता-जागता ब्रांड’ बना दिया। विज्ञान भवन में मिला यह सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनकी 25 साल की तपस्या, जनसेवा और ईमानदारी की जीत है। मैं, उर्वशी दत्त बाली और हमारी बेटी मुद्रा सभी परिवार सहित, पूरे गर्व और मान के साथ कहते हैं कि हमें ऐसे सच्चे, सादे और कर्मठ इंसान के जीवन का हिस्सा होने पर बेहद नाज है, और बाकी की जिंदगी भी जहां है सच्चाई से ही पॉजिटिव माइंडेड चलते रहे, बस भगवान से इतनी प्रार्थना है