काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून के विधानसभा में पास होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है।
श्री बाली ने कहा है कि समान नागरिक संहिता कानून पास होने से प्रदेश के सभी वर्गों में समानता का भाव आएगा और कानूनी रूप से अब सभी बराबर अधिकारों के हकदार होंगे ।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी ने समान नागरिक संहिता कानून पास कराकर सिद्ध कर दिया है कि वे जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से अब उत्तराखंड देश में ऐसा पहला राज्य हो गया है जहां यु सी सी लागू हो गया है। इसके लिए प्रदेश के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री धामी का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
गढ़ीनेगी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, किशोर भानुशाली और दीपक बाली ने संभाली प्रचार की कमान
गढ़ीनेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली