काशीपुर : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए काशीपुर में भी कमर कसते हुए तीन नए ब्लॉकों अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुनावो का शंखनाद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के आवास का शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मो. इंतखाब और संजीव शर्मा ने संगठन की मजबूती पर मंथन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर अलका पाल ने तीनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आगामी समय विधानसभा चुनाव का समय है, ऐसे में संगठन की मजबूती ही चुनाव में विजय का शंखनाद होगा। कांग्रेस सभी को एक जुटता के साथ लेकर चलने में विश्वास करती है । सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गुटबाजी, समानांतर परिपाटी और अनुशासनहीनता पार्टी हाई कमान सहन नहीं करेगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
महापौर के साथ मुस्लिम भाइयों बहनों ने भी लगाए भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे
स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, बड़ी संख्या में जुटे नगरवासी
नगर निगम काशीपुर ने गिनाईं विकास योजनाएं, स्वतंत्रता दिवस पर दिया प्रगति का संदेश