काशीपुर : 22 जून 2026 नीट परीक्षाओं को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ कर भाजपा ने देश के भविष्य के साथ मजाक किया है। महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से नीट परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होना, परीक्षाओं के भर्ती घोटाले से छात्रों का भविष्य खराब होना सरकारी नौकरियों की वैकेंसी ना निकालना देश के लाखों नौजवानों के सामने बेरोजगारी का संकट पैदा करता है। जिससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के सामने आर्थिक और मानसिक संकट पैदा होता है ।महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि बेहतर होगा कि सरकार नकल माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करें। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल नकल माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए देश के प्रति जवाब देही देनी होगी ।उन्होंने कहा कि रेडियो पर मन की बात कहने वाले देश के प्रधानमंत्री जी को भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले माफिया तंत्र पर कार्यवाही करनी चाहिए। कांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होने पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करें सरकार :अलका पाल


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
शिव भक्तों के बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली, भंडारे में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद
ईवीएम-SIR को लेकर कांग्रेस पर हमला, इंतजार हुसैन बोले- 2027 में फिर बनेगी धामी सरकार
काशीपुर में श्रमिकों को मिली शिक्षण व स्वच्छता सामग्री किट, महापौर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं