काशीपुर : 31मार्च 2026 महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की हर वर्ष 1अप्रैल से गेहूं क्रय केन्द्रों के आरंभ होने के बावजूद, सरकार के द्वारा अभी तक गेहूं क्रय केन्द्रों का न खुलना समझ से परे हैं। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कई क्षेत्रों में किसानों ने अपनी गेहूं की फसल का कटान भी आरंभ कर दिया है। विगत वर्ष मंडी में 14 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 4 क्रय केंद्रों को आरंभ किया गया था, लेकिन अभी तक न तो मंडी में और न हीं ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केन्द्रों को आरंभ किया गया है, जो की अफसोस का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मंडी और ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र क्रय केंद्रों की स्थापना की जाए जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की सुविधा न हो।
गेहूं क्रय केन्द्रों को शीघ्र खोले प्रशासन : अलका पाल


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रामनगर काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू: महापौर दीपक बाली के प्रयास लाए रंग
गढ़ीनेगी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, किशोर भानुशाली और दीपक बाली ने संभाली प्रचार की कमान
गढ़ीनेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन में शामिल हुए महापौर दीपक बाली