काशीपुर। 10 नवंबर 2025 ग्राम पंचायत बाबरखेड़ा में रविवार दोपहर एक दोवर्षीय बच्ची लाइबा संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई। मासूम के लापता होने से गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना कैसे हुई जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता अशफाक रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा लेकर घर लौटे थे। घर पहुंचते ही बच्ची दौड़कर पिता के पास आई। पिता ने उसे घर जाने को कहा और स्वयं खेत की ओर निकल गया।

करीब 4 बजे बड़ा भाई पिता के पास दौड़कर पहुंचा और बताय कि बहन घर से गायब है। इसके बाद परिजनों ने तत्काल गांव में और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
लाउडस्पीकर द्वारा घोषणा भी कराई गई, परंतु देर रात तक बच्ची का कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस हरकत में, कई टीमें जुटीं सूचना मिलने पर सूर्या चौकी पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फॉरेंसिक टीम (रुद्रपुर से) डॉग स्क्वॉड टीम (काठगोदाम) स्थानीय पुलिस बल तीनों टीमें सुबह से लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। डॉग ‘टाइगर’ कई दिशाओं में सर्च कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बच्ची की सुरक्षित बरामदगी हमारी प्राथमिकता है।
पुलिस हर दिशा में तलाश कर रही है। जल्द कोई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। परिजनों की स्थिति नाजुक बच्ची की मां और परिवारजन गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। जन सहयोग की अपील यदि किसी व्यक्ति को बच्ची से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है, तो नजदीकी पुलिस थाना या सूर्या चौकी से तत्काल संपर्क करें। एक छोटी सी सूचना मासूम की जान बचा सकती है।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में रचा इतिहास: दीपक बाली
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद के चलते महापौर दीपक बाली ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन