March 6, 2026

काशीपुर: शुक्रवार को दीपावली के अवसर  पर यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर। 18 अक्टूबर 2025 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेशानुसा कोतवाली परिसर में शुक्रवार शाम को बैठक कि सभी यातायात उपनिरीक्षकों एवं ट्रैफिक कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने दीपावली के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बता दे की! दीपावली पर्व के मद्देनज़र शुक्रवार की शाम को यातायात कार्यालय काशीपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यातायात प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी ने की।

उन्होंने कहा कि बाजारों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
यातायात प्रभारी ने यह भी कहा कि दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा और सुगम यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सभी ट्रैफिक कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर समय से उपस्थित रहने को कहा गया!