काशीपुर आज यहां नगर व क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने भी सभी माता बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता को भी होली महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं

और कहा है कि सभी के लिए यह पर्व खुशी संपन्नता और प्यार का संदेश लेकर आए। यह पहला अवसर है जब नगर निगम महापौर का कार्यालय महिला होल्यारो द्वारा गाए गए होली के गीतों से गूंज उठा। महापौर दीपक बाली ने अपने कार्यालय में पहुंची नगर व क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने भी महापौर को गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी और होली के गीत गाए। आज के इस होली मिलन कार्यक्रम में पूजा शर्मा डिंपल कांबोज रामकली देवी भावना परिहार माया बबीता कमलेश खस्टी जोशी खुशबू रावत पिंकी रावत प्रभा अनीता रावत किरन रावत सावित्री जोशी जानकी पंत बीना शर्मा दीपा राजेश्वरी भागीरथी राणा तुलसी बिष्ट नीरजा जोशी सुधा राय रंजनी ठाकुर पुष्प लता चतुर्वेदी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में रचा इतिहास: दीपक बाली
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद के चलते महापौर दीपक बाली ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन