October 23, 2026

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को जनसंपर्क में मिल रहा है आशीर्वाद

रिपोर्ट- इकरार हुसैन

काशीपुर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के धुआंधार जनसंपर्क अभियान का आज छीना फॉर्म के पास तमाम लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी वोटो से जितने का आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के दौरान तमाम महिलाओं ने  कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व धर्म सद्भाव पर आधारित है इसलिए कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को सर्व समाज का आशीर्वाद मिल रहा है जो आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान में परिवर्तन हो जाएगा उन्होंने कहा कि आज काशीपुर शहर का प्रत्येक वॉटर जानता है कि यह चुनाव मुद्दों का है विकास का है इस निकाय चुनाव में ही जनता विगत 20 वर्षों से भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा कितना काम किया गया है उसका जनता जवाब देने को तैयार है उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल मुद्दों की बात करते हैं, विकास की बात करते हैं, परंतु वह लोग जनता को धर्म जात-पात के नाम पर बांटना चाहते हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता से आवाहन किया है कि इस बार जनता किसी के बहकावे में ना कर विकास का मुद्दा धरातल पर रखने वाले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल को ही चुनकर मुद्दों की बात पर विकास कराये कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद  रहे

You may have missed