October 23, 2026

वैशाली कॉलोनी पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी को जनता ने मौका दिया तो दौड़ेगी विकास की लहर

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर 10 जनवरी 2025 वैशाली कॉलोनी पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी को जनता ने मौका दिया तो दौड़ेगी विकास की लहर भाजपा प्रत्याशी डोर टू डोर कर रही है जनसंपर्क और भाजपा की नीतियों के बारे में बता रही हैं और जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं । बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी की पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है वह घर-घर जाकर आम जन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।

तो वही वार्ड में एक जन सैलाब की तरह रैली निकाल कर लोगों से भाजपा के लिए वोट करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह कमल के फूल के सामने मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं जिससे कि वह क्षेत्र में चौतरफा विकास कर सकें। इस दौरान जनसंपर्क में भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक वाली के साथ पार्षद अंजना देवी ने घर-घर जाकर आमजन से भाजपा के फूल के निशान पर वोट डालने का आग्रह किया जनता दे रही है बड़ा समर्थन।

You may have missed