October 23, 2026

भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी ने डोर टू डोर  जाकर किया जनसंपर्क

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर: 5 जनवरी 2025 भाजपा से पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी ने भाजपा की नीतियों को बताते हुए प्रचार प्रसार के दौरान वार्ड नंबर 10 के वासियों से डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही हैं बता दे की भाजपा की पार्षद प्रत्याशी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील कर रहे हैं। बता दें कि वैशाली कॉलोनी वार्ड नंबर 10 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अंजना देवी पत्नी बलविंदर सिंह ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। वह महिला भाजपा मोर्चा की कार्यत्रियों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील कर रही हैं।

इस दौरान पार्षद प्रत्याशी अंजना देवी ने कहा कि वह राजनीति में क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से आई हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी में सड़के टूटी हुई पड़ी है तथा जो विकास अब तक नहीं हो पाया है वह उससे भी अधिक विकास अपने वार्ड का करेगी। उन्होंने कहा कि जो 60 साल की उम्र से अधिक के मेरे माता-पिता के समान बुजुर्ग हैं मैं उनकी वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाऊंगी जिससे कि उन्हें हर महा आर्थिक मदद मिलती रहे। आगे उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह आगामी 23 जनवरी को कमल के फूल पर मोहर लगाकर वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी से उन्हें विजय कारय जिससे कि वह क्षेत्र का चौतरफा विकास कर सकें।

You may have missed