चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत छोड़ो आन्दोलन वर्षगांठ पर समस्त छात्राओं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त द्वारा पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलायी गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वतन्त्रता सेनानियों, वीर शहीदों को याद करते हुए उनके विचारों और पंच प्राण प्रतिज्ञा को आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह ने छात्राओं को भारत छोड़ो आन्दोलन के लक्ष्य की जानकारी देते हुए महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के बलिदानों को याद किया।
इस अवसर पर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 रमा अरोरा, कार्य्र्रक्रम अधिकारी रा0से0यो0 डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी डॉ0 मंगला, कु0 किरन, श्री पवन कुमार व समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी