March 6, 2026

टच वुड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट का भाजपा नेता डॉo यूनुस चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

काशीपुर 25फरवरी2026। खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में क्षेत्र को एक नई सौगात मिली है। युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टच वुड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया गया।

बता दे कि जसपुर क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने आज जसपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैलजुड़ी स्थित अपने आवास के समीप स्थित “द टचवुड स्कूल” में बने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नए बैडमिंटन कोर्ट के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा में अग्रसर करेगी। आसपास के खिलाड़ी यहां नियमित अभ्यास कर सकेंगे, जिससे वे जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने नए कोर्ट के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी के अतिरिक्त फारूक चौधरी, वासिफ चौधरी, आरिफ चौधरी, फैजुल रहमान, आरिफ खान, कोच गुरमीत सिंह, शंकर कश्यप, अखलाक चौधरी, द टचवुड स्कूल के प्रिंसिपल काविश सिद्दीकी, सफाकत अली खान आदि समेत भारी संख्या में बच्चे, युवा और‌ स्कूल स्टाफ मौजूद  रहे।