काशीपुर। देशभर के साथ ही काशीपुर नगर क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से आज़ादी, संविधान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने भी गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। नगर निगम व कोतवाली समेत कई सरकारी कार्यालय आकर्षक ढंग से सजाए गये। नगर निगम महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी एवं निगम पार्षदों द्वारा नगर निगम में सार्वजनिक ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संदेश देता है। सार्वजनिक ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह विष्ट, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, एएसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय, कोतवाली, सभी पुलिस चौकियों, तहसील, सरकारी अस्पताल आदि में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।









सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी