काशीपुर : भारतीय वैश्य महासंघ की महानगर काशीपुर इकाई ने बीते दिनों उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया। गुरुवार को राहत सामग्री से भरा एक वाहन काशीपुर से उत्तरकाशी के लिए रवाना किया गया। राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सरकार एवं प्रदेशवासियों को सहयोग की आवश्यकता पड़ी, काशीपुर इकाई भारतीय वैश्य महासंघ हमेशा आगे रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने इस कार्य को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।
कार्यक्रम में कुमाऊं अध्यक्ष शक्ति प्रकाश अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सुमित शंकर अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, ब्रह्मी गोयल, मुदित अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मानिक गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी