काशीपुर:15 अगस्त 2025 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गाया तो वही ढकिया गुलाबो रोड स्थित हरिदेव कॉलेज ऑफ़ लॉ में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया और ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय गान भी गया गया

हरिदेव कॉलेज ऑफ़ लॉ के डायरेक्टर भूपेंद्र ढिल्लन ने बताया की भारत का प्रत्येक नागरिक स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर वर्ष हर्ष और उल्लास से मनाता है उन्होने सभी देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी और मिठाइयां वितरण की बता दे की 15 अगस्त को देश के प्रत्येक नागरिक को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी।

15 अगस्त 1947 वह भाग्यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से मुक्त घोषित किया गया और देश की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका सौभाग्य था, क्योंकि स्वतंत्रता संघर्ष काफी लंबा और एक थका देने वाला अनुभव था, जिसमें अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया था। स्वतंत्रता दिवस को बच्चा-बच्चा बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाता दिखाई दिए।

ध्वजारोहण करने में महाविधालय के अध्यक्ष प्रो.गुरमीत सिंह के.जी.के.पी.जी. कॉलेज मुरादाबाद, डायरेक्टर भूपेंद्र ढिल्लन ,प्राचार्य डॉ संजय, संदीप सिंह , स्नेहा वर्मा ,सुमेधा सक्सेना ,जसवंत सिंह, राजेश कुमार, धीरेंद्र बिष्ट, सैफ अली, हरीराज। उमा कश्यप , इफा रानी, प्रिया सैनी, ईरान ,अर्शी, विशाखा ,हिमानी ,अक्षिता, आदि मौजूद रहे










सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी