March 6, 2026

जसपुर के भरतपुर से ग्राम प्रधान चुने गए अंकुर कुमार ने लहराया जीत का परचम

रिपोर्ट-इकरार हुसैन

जसपुर। 2 अगस्त 2025 भरतपुर से ग्राम प्रधान चुने गए अंकुर कुमार ने लहराया जीत का परचम बड़ी संख्या में मतदाताओं ने किया सहयोग, बता दे की तृतीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब प्रमाण पत्र प्राप्त करने का दौर जारी है। तो वही ग्राम पंचायत भरतपुर से ग्राम प्रधान चुने गए अंकुर कुमार ने भी जसपुर विकासखंड अधिकारी से अपना ग्राम प्रधान प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। 

  बता दें कि ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद अंकुर कुमार ने अपना ग्राम प्रधान प्रमाण पत्र जसपुर विकासखंड के अधिकारी से प्राप्त करने के बाद मीडिया से मुखातिव होते हुए कहा कि चुनाव लड़ने तक सभी प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं पर उनकी परीक्षा जीतने के बाद शुरू होती है। अब जनता से किए वादों को पूरा करने का समय आ गया है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जनता से जो वादे किए हैं उसे वह धरातल पर करके दिखाएंगे जिससे कि जनता को यह विश्वास हो सके कि उनके द्वारा जो वादे किए गए थे उन वादों पर कार्य हुआ है और उन्होंने जो अपना अमूल्य वोट दिया है गलत व्यक्ति को नहीं दिया है उनका निर्णय सही था यह सिद्ध करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि धरातल पर जब कार्य होगा तो सारा देखेगा और रहेगा कि वाकई में उन्होंने एक अच्छे व्यक्ति को चुनकर ग्राम प्रधान बनाया है।