जसपुर। 1 अगस्त 2025 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का ग्रामीण और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बता दे की ग्राम पंचायत मिस्सर बाला से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शेर अली का उनके समर्थकों तथा ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहन कर जोरदार स्वागत किया।
जसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मिस्सरवाला से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शेर अली नेवी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्यार इसलिए मिला है उसके लिए वह क्षेत्र की सामान्य जनता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं।
आगे ग्राम प्रधान शेर अली ने ग्राम पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनकर जनता ने अपना प्रतिनिधि बनाया है उसके लिए वह पूरी ग्राम सभा की जनता का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम मिस्सर वाला विकास की राह में 10 वर्ष पिछड़ा हुआ है जिसे तेज गति देने के लिए ग्राम सभा की प्रिय जनता ने उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि वह जनता को विश्वास दिलाते हैं की क्षेत्र का विकास करने के लिए वह सक्षम है और अनुभवी है जो विश्वास ग्रामीणों ने उन पर जताते हुए उन्हें ग्राम प्रधान चुना है उसके लिए वह ग्राम पंचायत का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में सरकारी स्कूल बना हुआ है जिसे वह इंटर तक की मान्यता करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा इसके अलावा गांव की सड़कों तथा टूटी-फूटी नालियों की कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता में है। आगे उन्होंने कहा कि गांव में वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन और महिला वृद्धावस्था पेंशन के लिए जल्द ही ग्रामीणों के आवेदन दिए जाएंगे और वृद्धावस्था में आए व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत कराई जाएगी। साथ ही जिन लोगों के कच्चे मकान बने हुए हैं उनके आवासों का सर्वे करते हुए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और अति शीघ्रकार्य प्रगति पर होगा।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी