काशीपुर 18 जनवरी 2025 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल 19 जनवरी दिन रविवार को काशीपुर पहुंचेंगे और दोपहर 1:30 बजे भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली तथा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में किला बाजार से महाराणा प्रताप चौक तक रोड शो करेंगे और उसके बाद सैनिक कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में जहां इस बार पर्वतीय रामलीला हुई थी वहां पर कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और क्षेत्र की जनता से विनम्र अनुरोध है कि वह रोड शो और जनसभा में पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के विचार सुने। श्री चौधरी की प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा चुनाव संयोजक आशीष गुप्ता प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया आदि भी मौजूद रहे।

सम्पादक- काशीपुर अपडेट

More Stories
रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के ‘रंगोत्सव’ में रचा इतिहास, पहली बार होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
काशीपुर में पहली बार सीएम संग होली: 1 मार्च को नगर निगम प्रांगण में रंगोत्सव, मुख्य अतिथि होंगे पुष्कर सिंह धामी